Breaking News

संरक्षित खेती द्वारा सब्जियों में उद्यमिता विकास पर दो दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण होगा आयोजित

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कास्ट एन सी परियोजना अंतर्गत ‘संरक्षित खेती द्वारा सब्जियों में उद्यमिता विकास’ विषय पर दो दिवसीय, 6 व 7 जुलाई 2021 को वर्चुअल प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. एच. जी. प्रकाश एवं डॉ. डी. पी. सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में देश के प्रख्यात प्रधान वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. बलराज सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार सिंह तथा भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. टी. चौबे, डॉक्टर राजेंद्र सिंह सहित अटारी जोधपुर राजस्थान के डॉक्टर राज नारायण प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में छात्र-छात्राएं, वैज्ञानिक एवं उद्यम से जुड़े किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। अभी तक 2000 प्रशिक्षणार्थियों ने पंजीकरण करा चुके हैं।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *