Breaking News

आइडियल इंस्टीट्यूट में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की बैठक का हुआ आयोजन

कानपुर। शिक्षा, संस्कृति उत्थान न्यास की बैठक व परिचर्चा आइडियल इंस्टीट्यूट गीतानगर में डॉ. बिंदु सिंह व अतुल कुमार देशवाल के तत्वावधान में रविवार को  सफलतापूर्वक  संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रांत/महानगर/नगर में कार्य कर रहे न्यास के कार्यकर्ताओं के किये जा रहे कार्यों का अवलोकन एवं मार्गदर्शन था साथ ही नई शिक्षा नीति पर वर्तमान में जो कार्य किये जा रहे है उन पर चर्चा कर के भविष्य में कार्य को अधिक प्रगति प्रदान करना था। इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षा, संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर एवं मध्य प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक सुरेश गुप्ता ने की। आज की बैठक के मुख्य अतिथि न्यास के दिल्ली प्रांत के संयोजक व पर्यावरण प्रकल्प के राष्ट्रीय सह संयोजक संजय स्वामी थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबल प्रताप सिंह ने किया । कानपुर नगर में आयोजित परिचर्चा में विशिष्ट अतिथि के रूप मे न्यास के उत्तर एवं मध्य प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक व प्रवासी कार्यकर्ता सुरेश गुप्ता एवं पर्यावरण प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक संजय स्वामी ने सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं से नई शिक्षा नीति पर गहन चर्चा व विचार विमर्श किया साथ ही कार्यकर्ताओं के कार्यों का अवलोकन करते हुये उनका मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला मे हुई चर्चा पर भी बात करते हुए भविष्य में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करी गई ।

About rionews24

Check Also

स्टील गर्डर के गैर विनाशकारी परीक्षण और ब्रिज लोड परीक्षण पर एक वर्चुअल टूर का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। सिविल इंजीनियरिंग विभाग, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर द्वारा शनिवार, 28.09.2024 को स्टील गर्डर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *