Breaking News

टूण्डला से भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने सपा के महाराज सिंह धनगर को हराया

टूण्डला से भाजपा के प्रेमपाल धनगर को 72,084 वोट मिले है जिन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंदी सपा के महाराज सिंह धनगर को 17,216 वोटों से हराया। महाराज सिंह को 54,868 वोट मिले। जबकि बसपा के संजीव चक 40,635 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन पत्र रद्द होने से चुनाव से बाहर हो गई थी।

मतगणना के प्रथम चरण में सपा के महाराज सिंह ने भाजपा के प्रेमपाल से 54 वोट की बढ़त बनाई थी लेकिन दूसरे चरण से लगातार भाजपा की बढ़त बरकरार रही और आखिर भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर के सिर सहरा बंधा। इस सीट पर आम चुनाव में भाजपा के प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल विजयी हुए थे जिन्होंने आगरा से लोकसभा चुनाव लड़ा जिसमें वह जीते और टूण्डला विधानसभा की सीट छोड़ दी थी।     

नवनिर्वाचित विधायक ने अपनी प्राथमिकता खारे पानी से निजात, पुल व नगर के विकास बताई। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। आगरा सांसद प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए आम जनता का पार्टी में विश्वास होना बताया। 

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *