Breaking News

लॉकडाउन की वजह से स्कूल में ठहरी थी महिला, दरिंदों ने किया गैंगरेप

जयपुर। देश में जारी लॉकडाउन के बीच राजस्थान से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पैदल अपने घर जा रही महिला रात होने पर एक स्कूल में रुक गई जहां गाँव के ही तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने बताया कि यातायात का कोई साधन न होने से वह सवाई माधोपुर में फंस गई। उसे जयपुर स्थित अपने घर जाना था।

गुरुवार शाम को अंधेरा होने और थक जाने की वजह से उसने स्कूल में रुकने का फैसला किया, जहां उसके साथ तीन लोगों ने दरिंदगी की। पुलिस ने कहा कि तीनों संदिग्ध आरोपी पास के एक गांव के निवासी हैं।

डीएसपी पार्थ सरमा ने कहा, “महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी ऋषिकेश मीणा, लखन रेगर और कमल खारवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।” तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *