Breaking News

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कोविड-19 प्रतिबंधों को सख्त करते हुए अपनी शादी रद्द की

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 प्रतिबंधों को और सख्त करते हुए अपनी शादी रद्द कर दी है। कल रविवार को उनकी शादी होनी थी लेकिन कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए जैसिंडा ने कहा कहा कि मैंने फिलहाल अपनी शादी रद्द कर दी है। नए प्रतिबंधों में शादी जैसे समारोहों में पूरी तरह से टीकाकृत लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कड़े प्रतिबंधों पर खेद जताते हुए कहा कि मैं भी न्यूजीलैंड के आम लोगों में शामिल हूं, जिन्हें महामारी के बाद ऐसा अनुभव हो रहा है और जो भी इस परिदृश्य में फंस गया है। इसका मुझे बहुत खेद है। 

न्यूजीलैंड में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 15 हजार 104 मामले आए हैं। इस दौरान 52 संक्रमितों की मौत भी हुई है। शनिवार को यहां एक साथ 9 लोगों को पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं।

जैसिंडा अर्डर्न 1856 के बाद साल 2017 में सबसे कम उम्र की न्यूजीलैंड की पीएम बनी थीं। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने सत्ता में फिर वापसी की थी। जैसिंडा अर्डर्न और उनके लंबे समय से साथी रहे क्लार्क गेफार्ड कोरोना के मामले कम होने के बाद एक बार फिर से नई तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *