Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय ने मनाया शहीद दिवस, रखा गया 2 मिनट का मौन

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम में शहादत देने वाले शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. आर.पी. सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है। 1948 में महात्मा गांधी पर हमला किया गया। वे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत की आजादी, विकास और लोक कल्याण के लिए वह अपने पूरे जीवन भर कड़ा संघर्ष करते रहे। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए यह दिन मनाया जाता है। महात्मा गांधी के आदर्शों का दुनिया भर ने अपनाया। प्यार से बापू कहे जाने वाले महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा, सादगी के असाधारण व्यक्तित्व थे। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सी. एल. मौर्या, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह, निदेशक शोध डॉक्टर करम हुसैन, डॉक्टर सी.वी. गंगवार सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *