Breaking News

यूपीपीएससी द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 में सीएसए विश्वविद्यालय के 100 से अधिक छात्रों ने पाई सफलता

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 में 100 से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है। ज्ञात हो कि मुख्य परीक्षा गत वर्ष 26 से 28 नवंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें विश्वविद्यालय से वर्ष 2019 के परास्नातक कृषि अर्थशास्त्र में उत्तीर्ण छात्र राधाकृष्ण ने वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी पद पर चयनित होकर अपने माता-पिता के साथ ही विश्व विद्यालय का नाम रोशन किया है। इन्हीं के साथ विश्वविद्यालय से वर्ष 2018 में पादप रोग विज्ञान विभाग से परास्नातक उत्तीर्ण छात्र विनय कुमार के साथ ही विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित राज्य कृषि प्रवेश परीक्षा-2020 उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणाम के उपरांत विश्वविद्यालय के छात्रों में हर्ष की लहर है। मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

About rionews24

Check Also

तीसरी बार भी 100% रिजल्ट लाकर राजकीय हाईस्कूल तिलसहरी ने रचा इतिहास

कानपुर। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में राजकीय हाईस्कूल तिलसहरी ने शानदार प्रदर्शन करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *