Breaking News

सीएम योगी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर, साधना गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचकर उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी मुलायम सिंह के घर पहुंचकर साधना गुप्ता को श्रद्धांजलि दी। पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर साधना गुप्ता के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में सपा समर्थक और उनके मुलायम परिवार के शुभचिंतक पहुंचे हैं।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना सिंह का कल गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को आज मुलायम सिंह के आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव, प्रतीक यादव सहित परिवार और पार्टी के तमाम लोग मौजूद रहे। 

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *