Breaking News

कृषि विश्वविद्यालय ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 116वी जयंती मनाई

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुनीष कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने शनिवार को भारत के सपूत स्वतंत्रता संग्राम के महानायक क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की विश्वविद्यालय परिसर में 116वीं  जयंती मनाई। सभी अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में आजाद की प्रतिमा को नमन कर  माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किये। 

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुनीष कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे महान सपूतों के बलिदान से ही देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मुझे अपार खुशी है कि इस भारत के महान सपूत क्रांतिकारी के नाम पर हमारे विश्वविद्यालय का नाम है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महान क्रांतिकारी के हृदय में देश व मातृ भूमि के लिए इतना प्रेम था कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अंग्रेजों के विरुद्ध लोहा लेना शुरू किया और फिर अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। आजाद जी से अंग्रेज सरकार कांपती थी। उन्होंने कहा था कि मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा। और अंतिम सांसों तक आजाद रहेंगे। 

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सी. एल. मौर्य, अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉक्टर पी.के. उपाध्याय, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह, प्रसार निदेशालय के डॉक्टर पी.के. राठी एवं डॉ. सुभाष चंद्रा, एनसीसी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार एवं एनसीसी के समस्त कैडेट्स एवं एनएसएस के अधिकारी एवं स्वयंसेवक सहित अन्य उपस्थित लोगों ने भी पुष्पमाला अर्पित कर क्रांतिकारी सपूत को नमन किया।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *