Breaking News

भाजपा नेता उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेता उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सोमवार को धरने पर बैठ गए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि आबकारी नीति 2021-2022 में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और वे आबकारी विभाग का जिम्मा संभालने वाले सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की है।

बता दें, जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।  

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सिसोदिया और जैन को कैबिनेट से हटाने की मांग को लेकर केजरीवाल से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें पार्टी नेता और विधायक शामिल थे। भाजपा नेता मुख्यमंत्री से मिल नहीं सके, क्योंकि केजरीवाल गुजरात में हैं, जहां वह राजकोट में एक रैली को संबोधित करेंगे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *