Breaking News

डॉ. प्रवीन कटियार को मिली आई.एम.ए.सी.जी.पी. की ऑनरेरी प्रोफेसरशिप

कानपुर नगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा के पूर्व अध्यक्ष (वर्ष 2016-17 एवं 2017-18), एवं आई.एम.ए. यू.पी. स्टेट के जर्नल के एडिटर डॉ. प्रवीन कटियार को शिक्षक दिवस के अवसर पर आई.एम.ए. हेड क़्वार्टर, नई दिल्ली द्वारा नई दिल्ली में आइ.एम.ए. कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर  की आनरेरी प्रोफेसरशिप  प्रदान की गयी। ऑनरेरी प्रोफेसरशिप का प्रमाण पत्र आई.एम.ए. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. जे.ए. जयलाल, डॉ. वेद प्रकाश, जनरल सेक्रेटरी डॉ. जयेश एम लेले, फाइनेंस सेक्रेटरी डा0 अनिल गोयल एवं आई.एम.ए. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जोसेफ मनी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. प्रवीन कटियार, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर का दायित्व निभा रहे हैं, साथ ही साथ आई.एम.ए. कानपुर में आई.एम.ए. चैरिटेबल मॉनिटरिंग कमेटी के कन्वीनर है।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर व आई.एम.ए. कानपुर शाखा ने डॉ. प्रवीन कटियार के आनरेरी प्रोफेसरशिप मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। इससे पूर्व भी आई.एम.ए. हेड क्वार्टर  तथा देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा डॉ. प्रवीन कटियार को विभिन्न अवार्ड/ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *