Breaking News

आईसीएआर की गवर्निंग बॉडी के सदस्य नामित हुए कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में गवर्निंग बॉडी का सदस्य नामित किया है। डॉक्टर सिंह अगले तीन वर्षों तक आईसीएआर में बतौर सदस्य रहेंगे। कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह द्वारा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किये गए नवाचार हेतु निरंतर कार्य कुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं कृषक हितेषी किए गए कार्यों के दृष्टिगत केंद्रीय कृषि मंत्री ने डॉक्टर सिंह को आईसीएआर की गवर्निंग बॉडी का सदस्य नामित किया है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *