Breaking News

छात्रा को पत्रकारिता की पढ़ाई जारी रखने के लिए डॉ. रश्मि गौतम ने दिया अनुदान

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में कुलपति प्रो. विनय पाठक के निर्देशन में आयोजित प्रथम एल्यूमनी मीट 2022 के अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि गौतम ने पीजी डिप्लोमा पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय की पूर्व छात्रा नीरू श्रीवास्तव को शिक्षा जारी रखने के लिए 40 हजार रुपये का अनुदान चेक के माध्यम से दिया। ज्ञात हो कि वर्ष 2011-2012 में पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन कोर्स की छात्रा रही है और अब परास्नातक करना चाहती हैं।   

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ से प्रेरित डॉ. गौतम ने भविष्य में भी होनहार छात्राओं की मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा है कि बेटियों को शिक्षित करना पुण्य का कार्य है। 

इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. संदीप सिंह, स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंसेज के निदेशक डॉ. पतंजलि मिश्र, विभागाध्यक्ष, डॉ. योगेन्द्र कुमार पांडेय, एलुमनाई मीट के संयोजक डॉ. जितेंद्र डबराल, डॉ. विशाल शर्मा, मीडिया टीम से रतन, रोहित, शुभम एवं सभी पूर्व एवं अध्ययनरत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *