Breaking News

पूजा पंडालों में विद्युत और आग से बचने के पूरे इंतजाम किए जाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रशासन इन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराए। अभी हाल ही में पूजा पंडालों में घटित कुछ घटनाओं और दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिये आवश्यक है कि विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *