Breaking News

गाय की देसी नस्लों के संरक्षण एवं उद्यमिता हेतु डेयरी प्रक्षेत्र विकास पर हुआ प्रशिक्षण

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशुपालन एवं दूध विज्ञान विभाग में संचालित परियोजना ‘डेयरी प्रक्षेत्र के सुदृण हेतु देसी गाय की नस्ल साहीवाल का संरक्षण और उद्यमिता विकास में डेयरी प्रक्षेत्र का विकास’ के अंतर्गत अखिल भारतीय किसान मेले के दौरान कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को देसी गाय पालने की सलाह दी गई, क्योंकि देसी गायों का दूध ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं मानसिक रोगों से बचाता है और साथ ही कृषकों को थनैला, लंपी एवं खुरपका, मुंह पका व अन्य बीमारियों से बचाव हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। किसानों को डेयरी अपशिष्ट का उपयोग कर रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान किसानों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए  इस दौरान डॉक्टर पीके सिंह निदेशक कृषि प्रयोग केंद्र, डॉक्टर वेद प्रकाश प्राध्यापक एवं विभाग अध्यक्ष पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विभाग, डॉक्टर एमपीएस यादव प्रोफेसर, डॉक्टर रामजी गुप्ता प्राध्यापक, डॉक्टर संगीता श्रीवास्तव, डॉ अनिल सिंह सहायक प्राध्यापक,डॉक्टर सोहनलाल वर्मा सहायक प्राध्यापक, डॉक्टर दीपक सिंह सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *