Breaking News

राजकीय पॉलीटेक्निक में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन

लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ में बुधवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश वर्मा, विभागाध्यक्ष इंद्रजीत सचान, संदीप गंगवार, रवि सचान, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार, निशा यादव ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उनको याद किया। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने की बात भी कही। कार्यक्रम में मौजूद समस्त शिक्षकों और छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किये। 

महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम का प्रबंधन एवं संचालन व्याख्याता डॉ. बलराम, व्याख्याता मास कम्युनिकेशन डॉ. नीरज कुमार एवं व्याख्याता यांत्रिकी मीनू द्विवेदी ने किया।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *