Breaking News

राष्ट्रपति ने बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 13 और 14 अप्रैल, 2024 को देश में मनाए जाने वाले पर्व बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है,

“मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को बैसाखी, विषु, बिषुबा, बोहाग बिहू, पोयला बोइशाख, वैशाखादी और पुत्तान्डु के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले ये पर्व हमारी विविध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। ये सभी त्योहार एकता, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ये सभी पर्व सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में हमारे जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हैं। इन उत्सवों के माध्यम से हम अपने ‘अन्नदाता’ किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करते हैं और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। ये त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि व शांति का संचार करें।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *