Breaking News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली। ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए महिला सांसदों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“हमें ओजस्वी महिला सांसदों से मिलने का सम्मान मिला, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने से बेहद खुश हैं।

यह देखकर खुशी होती है कि परिवर्तन के पथ प्रदर्शक उसी कानून का उत्सव मनाने के लिए एक साथ आए हैं, जिसका उन्होंने समर्थन किया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, भारत एक उज्ज्वल, अधिक समावेशी भविष्य के शिखर पर है और हमारी नारी शक्ति इस परिवर्तन के मूल में है।”

 

 

 

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *