Breaking News

कानपुर विश्वविद्यालय : शुरु हुई योग प्रशिक्षण कार्यशाला, 313 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योगोत्सव पखवाड़े’ के अन्तर्गत 15 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण कार्यशाला की कक्षायें गुरुवार से आरंभ हुईं। योग प्रशिक्षिका सोनाली धनवानी ने सभी प्रतिभागियों को योग का अभ्यास कराया। डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 313 व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया है। इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने हेतु कुल 7 बैच बनाये गये हैं। सुबह 4 बैच एवं सांय 3 बैच को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक बैच में 45 प्रतिभागी हैं। इन बैचेस का समय प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक, 7 बजे से 8 बजे तक, 8 बजे से 9 बजे तक एवं 9 बजे से 10 बजे तक तथा सांय 5 बजे से 6 बजे तक, 6 बजे से 7 बजे तक एवं 7 बजे से 8 बजे तक है।

आज पहले दिन गुरुवार को सर्वाइकल (गर्दन) से संबंधित सूक्ष्म व्यायाम, वृक्षासन, मकरासन, एवं ध्यान का अभ्यास हुआ। सभी लोगों ने रुचिपूर्वक अभ्यास किया।

योग प्रशिक्षिका सोनाली धनवानी ने बताया की मोबाइल का अत्याधिक उपयोग करने से कंधे एवं आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ता है। ग्रीवा शक्ति विकासक, स्कंध संचालन क्रिया आदि का अभ्यास प्रतिदिन करना चाहिए। इस अभ्यास से कंधों में दर्द एवं सूजन में भी आराम मिलता है एवं वृक्षासन के अभ्यास से शरीर में एकाग्रता एवं विचारों में स्थिरता भी आती है।

कक्षाओं के संचालन में अदिति, वैष्णवी, अमित, रिया आदि योग के विद्यार्थियों ने सहयोग किया।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *