Breaking News

शोधार्थियों ने जानी विवरणात्मक एवम प्रयोगात्मक अनुसंधान में प्रयुक्त होने वाले सांख्यिकीय विधियों

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग में मंगलवार को ‘वर्णात्मक और प्रयोगात्मक अनुसंधान से सम्बंधित व्याख्या’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफ़ेसर सारनाथ सिंह रहे। स्वागत संकायाध्यक्ष एवम विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने किया।
प्रोफ़ेसर सारनाथ सिंह ने शोध में प्रयुक्त होने वाले विवरणात्मक तथा प्रयोगात्मक अनुसंधान में प्रयुक्त होने वाले सांख्यिकीय विधियों को समझाया एवं अनुसंधान में प्राप्त आंकड़ों के प्रस्तुतीकरण को बताया।
प्रोफ़ेसर सारनाथ सिंह ने शोधार्थियों को शोध की प्रक्रिया से अवगत कराया। शोधार्थियों को बहुत ही सरल एवं व्यावहारिक शब्दों के माध्यम से आंकड़ों की व्याख्या एवं व्यवस्थीकरण को तालिका के माध्यम से बताया। प्रोफेसर सिंह ने व्याख्यान के अंत में शोधार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सरलता से उत्तर दिया एवं अनुसंधान से सम्बंधित शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभाग के शोधार्थी सिद्धार्थ कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की संयोजिका डाक्टर नीतू सिंह तथा सह-संयोजक डाक्टर सूर्य नारायण गुप्ता के साथ विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *