Breaking News

रुक सकता है अधिकारियों का जनवरी माह का वेतन, सचिवालय प्रशासन ने जारी किया पत्र

लखनऊ। यूपी में समूह क और ख श्रेणी के अधिकारियों का जनवरी माह का वेतन रुक सकता है। इस संबंध में सचिवालय प्रशासन ने पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश में समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों को अपनी 2023-24 की एनुअल कांफिडेंशियल रिपोर्ट (एसीआर) मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल करनी है। सचिवालय प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि रिपोर्ट न देने पर संबंधित अधिकारियों का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया जाएगा।

सचिवालय प्रशासन की ओर से हाल ही में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव को पत्र भेजकर कहा गया है कि इन अधिकारियों की वर्ष 2023-24 की ऑनलाइन गोपनीय प्रविष्टि दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। हाल में की गई समीक्षा में पता चला है कि काफी लोगों द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर अपनी स्व मूल्यांकन आख्या नहीं अपलोड की गई है। ऐसे में समीक्षा अधिकारियों समेत सभी समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करें।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे कमान

38 साल की सैन्य सेवा, 3 हजार घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव; पश्चिमी वायु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *