Breaking News

राई, सरसों की नई तकनीक से उत्पादन बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कानपुर। राई सरसों की नई तकनीकी विधियों से उत्पादन बढ़ाने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय में प्रारंभ किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉ. पी.के. राय राई सरसों शोध निदेशालय सेवर भरतपुर (राजस्थान) के निर्देशन में विश्वविद्यालय के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन के विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रोफ़ेसर महक सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ. एच. जी. प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह एवं प्रसार के परियोजना लीडर डॉ अशोक शर्मा ने इस कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सी.पी. सचान द्वारा किया गया। प्रथम दिन आज डॉक्टर धर्मराज सिंह, डॉक्टर महक सिंह, डॉ सी पी सचान एवं डॉ वाई पी मलिक द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद उन्नाव के कृषि विभाग के प्रसार कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *