Breaking News

मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा के बागी विधायक भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कर रहे चुनाव प्रचार

लखनऊ। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने जा रहा उपचुनाव भाजपा और सपा दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। एक ओर जहां भाजपा ने प्रदेश सरकार के सात मंत्री समेत 40 विधायकों को और समाजवादी पार्टी ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतार रखा है। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से गोसाईगंज के बागी विधायक अभय सिंह भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान के लिए प्रचार कर रहे हैं। मिल्कीपुर क्षेत्र में पहुंचे सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया और कहा कि मिल्कीपुर सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित है। अभय सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में हमारे बहुत से रिश्तेदार हैं, उनको भाजपा के पक्ष में करने के लिए हम लोग लगातार प्रचार कर रहे हैं। सपा के बागी विधायक अभय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान भी किया। अभय सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर क्षेत्र की जनता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से काफी लाभान्वित हुई है। मिल्कीपुर की जनता भाजपा उम्मीदवार को लेकर एक सुर में बात कर रही है। 

भाजपा प्रत्याशी की तारीफ करते हुए अभय सिंह ने कहा कि यह ऐसा परिवार है जो गरीबों की सेवा करता आया है और सभी लोग इन्हीं के पक्ष में वोट करने जा रहे हैं। सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर आरोप लगाते हुए अभय सिंह ने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र का विकृत स्वरूप है। यहां की जनता भी आरोप लगा रही है कि सांसद और विधायक क्या दोनों एक ही परिवार से होंगे। क्या समाजवादी पार्टी में और नेता व कार्यकर्ता नहीं हैं।

About rionews24

Check Also

पोषण पखवाड़े का 7वां संस्करण मनाएगा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) कुपोषण से निपटने के लिए 8 अप्रैल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *