Breaking News

प्रधानमंत्री ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों (डॉक्टरों) को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“डॉक्टर्सडे पर सभी मेहनती डॉक्टरों को शुभकामनाएं। हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है। वे वास्तव में स्वास्थ्य के रक्षक और मानवता के स्तंभ हैं। देश के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में उनका योगदान वास्तव में असाधारण है।”

 

 

About rionews24

Check Also

क्या हम फासिस्टवादी, नाजीवादी और आतंकवादी विचार धाराओं की ‘काकटेली विचारधारा’ का मिला-जुला स्वरूप हो चुके हैं?

पवन सिंह क्या हम फासिस्टवादी, नाजीवादी और आतंकवादी विचार धाराओं की ‘काकटेली विचारधारा’ का मिला-जुला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *