Breaking News

सांकेतिक भाषा दिवस – 2025” मनाएगा, भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र

नई दिल्ली। भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेई), केंद्र सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के तहत एक स्वायत्त निकाय है, 23 सितंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी) में ‘सांकेतिक भाषा दिवस – 2025’ मनाएगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के रूप में घोषित किया है, ताकि बधिर लोगों के मानवाधिकारों को साकार करने में सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस वर्ष का विषय – ‘सांकेतिक भाषा के अधिकारों के बिना कोई मानवाधिकार नहीं’ – बधिर व्यक्तियों के लिए समानता, समावेशन और गरिमा सुनिश्चित करने में सांकेतिक भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे। बधिर लोगों के राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक, शोधकर्ता, छात्र और अन्य हितधारक भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान आठवीं राष्ट्रीय भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता, 2025 (देशभर के स्कूलों की भागीदारी के साथ 13 श्रेणियों में आयोजित) के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। बधिर छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां – गीत की सांकेतिक व्याख्या, मूकाभिनय और समूह नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *