कानपुर नगर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर एवं चंद्रमुखी मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क हृदय रोग चेकअप कैंप ग्राम गबड़हा, ब्लॉक चौबेपुर के भजन लाल स्वतंत्रता सेनानी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। ‘चलो गांव की ओर’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत रविवार को आयोजित इस शिविर में कानपुर नगर के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अभिनीत गुप्ता ने 107 ग्राम वासियों का निःशुल्क परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। इस अवसर ग्रामवासियों की ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, एनटी बीएनपी, लिपिड प्रोफाइल, बीपी, ईसीजी जांचे निःशुल्क की गईं। ग्रामवासियों एवं बच्चों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण भी किया गया।
डा. अभिनीत गुप्ता ने अवसर पर ग्रामवासियों एवं स्कूल के विद्यार्थियों को हृदय की बीमारियों के होने के कारण तथा उनसे बचना के उपाय भी बताए।
रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के सचिव संजय मेहरोत्रा ने डा. अभिनीत गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
भजन लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रचना कटियार एवं ऋषभ पटेल ने कॉलेज में समस्त व्यवस्थाएं की। ग्राम गबड़हा के प्रधान घसीटे भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा उन्होंने अपना परीक्षण भी कराया।
कार्यक्रम का संयोजन आओ चलें गांव की ओर प्रोजेक्ट के डायरेक्टर एवं चंद्रमुखी मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. प्रवीन कटियार द्वारा किया गया। शिविर संयोजन में ट्रस्ट के सचिव डॉ.अजय कुमार गुप्ता एवं वॉलंटियर नीरज, तान्या, भक्ति, कृतिका, दिव्यांशी, प्रतीक पटेल एवं प्रतीक मौर्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर संजीव, नरेश, अजीत, डा. अभिनीत की टीम के सदस्य एवं कॉलेज के शिक्षक उपस्थित थे।

