Breaking News

विस्फोट से दहली दिल्ली, 10 लोगों की मौत की पुष्टि

नई दिल्ली। लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई गाड़ियों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। विस्फोट में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई, जबकि 30 लोग घायल हैं। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट में चपेट में आने से आसपास से गुजरने वाली छह गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए तो 20 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस व अग्निशमन की टीमों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, आतंकवाद निरोधक दस्ता व नेशनल सिक्योरिट गार्ड (एनएसजी) की टीम मामले की जांच कर रही है। 

घटना स्थल पर विस्फोट की चपेट में आए वाहनों से आग की लपटें निकल रही थी और लोगों की भारी भीड़ से भरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। धमाके के तुरंत बाद आस-पास की दुकानों में आग लगने की सूचना भी मिली। वहीं, कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगने की खबर है। धमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हैं।

घटना के बाद पूरे लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र के साथ ही दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह पर वाहनों की जांच की जा रही है। 

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *