Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : छपरा में छोटी कुमारी ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को हराया

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही छपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित स्टार और राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को आठ हज़ार वोटों से हराकर सबको चौंका दिया। यह मुकाबला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना रहा।

एक तरफ भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम, दूसरी तरफ संगठन की मजबूत महिला कार्यकर्ता इस संघर्ष में छोटी कुमारी की जीत ने यह संदेश दिया कि जनता प्रदर्शन और लोकप्रियता से ज्यादा ईमानदार जनसेवा और जमीन से जुड़े मुद्दों को महत्व देती है।

छोटी कुमारी की यह जीत प्रदेश की राजनीति में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव का स्पष्ट प्रमाण है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी मुहल्लों तक महिला मतदाताओं ने जिस तरह समर्थन दिया, उसने परिणामों की दिशा ही बदल दी। 

जब उनसे पूछा गया कि खेसारी लाल यादव जैसे बड़े स्टार को हराने पर वह कैसी जीत महसूस करती हैं, तो छोटी कुमारी ने कहा कि यह तय करने का अधिकार जनता का है उन्होंने कहा कि जनता ने बता दिया कि छपरा की असली लड़ाई किसके बीच थी और किसे अपना विधायक चुनना चाहिए। चुनाव के दौरान यह भी चर्चा थी कि खेसारी का पलड़ा भारी है।  इस पर छोटी कुमारी ने कहा कि उन्हें कहीं से कोई डर या संशय नहीं था।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की की योजनाओं पर उन्हें पूरा भरोसा था और यह भरोसा जनता के मन में भी था। 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *