Breaking News

बुंदेलखंड को मिला डेयरी प्लांट का तोहफ़ा, बांदा में 20 हजार लीटर क्षमता की नई इकाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को राहत देने वाला एक अहम फैसला लिया गया। कैबिनेट ने बुंदेलखंड पैकेज के तहत बांदा में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले नए डेयरी प्लांट की स्थापना और झांसी में पहले से संचालित 10 हजार लीटर क्षमता वाले डेयरी प्लांट का विस्तार कर उसे 30 हजार लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से बुंदेलखंड क्षेत्र में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इससे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को अपने दूध का बेहतर और बाजार आधारित मूल्य मिलेगा। साथ ही दूध के खराब होने की समस्या में भी कमी आएगी।

इन दोनों परियोजनाओं के सिविल और मैकेनिकल कार्य टर्न-की आधार पर कराए जाएंगे। इसके लिए इंडियन डेयरी मशीनरी कंपनी लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। कैबिनेट ने नियमानुसार कंपनी को सेंटेज चार्ज देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की है। इस पर आने वाला पूरा खर्च राज्य सरकार अपने संसाधनों से वहन करेगी।

प्रदेश पहले से ही देश का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य है। यहां दूध और दुग्ध उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बुंदेलखंड में प्रसंस्करण क्षमता बढ़ने से न केवल किसानों को फायदा होगा बल्कि डेयरी क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बुंदेलखंड में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी। 

About rionews24

Check Also

योगी सरकार का बड़ा फैसला: उच्च शिक्षा के शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *