सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) में साहित्यिक परिषद द्वारा गुरुवार को नवागंतुक छात्रों के लिए आयोजित वार्षिक उद्घाटन कार्यक्रम ‘अभ्युदय’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है, जिसके माध्यम से हर वर्ष नए विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कृति और साहित्य की विरासत से परिचित कराया जाता है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बैच 2029 के लिए आयोजित ‘अभ्युदय’ प्रो. अनुपम वर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. आर. के. उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे। वरिष्ठ विद्यार्थी क्रियाकलाप परिषद के चेयरमैन प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. कपिल सक्सेना, प्रो. रामाशीष, डॉ. वरुण यादव, प्रो. हरेंद्र, प्रो. अखिलेश कुमार सिंह, प्रो. शुभ्रा एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
साहित्यिक परिषद की सचिव अनुष्का शेखर, संयुक्त सचिव वेंकटेश शुक्ल, अमृतांश पांडेय, यशी यादव सहित साहित्यिक परिषद की सदस्य विदिशा चौधरी, ओम मोहन वर्मा, स्वयं शुक्ल, संचय, सुब्रत त्रिपाठी, प्रत्युष, आदित्य, आयुष शुक्ल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
‘अभ्युदय’ ने नए छात्रों को न केवल संस्थान की सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ा बल्कि उन्हें रचनात्मकता और साहित्यिक अभिव्यक्ति के महत्व का भी अनुभव कराया।

