Breaking News

सिविल इंजीनियरिंग में स्टार्टअप के विभिन्न चरणों पर हुई ऑनलाइन चर्चा

सुल्तानपुर। सिविल इंजीनियरिंग विभाग, कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा ऑनलाइन सिविल इंजीनियरिंग में स्टार्टअप और केस स्टडी पर एक विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस वार्ता में इंजीनियर निर्मल भारद्वाज, तकनीकी प्रमुख, गुरूग्राम ने छात्रों को सिविल इंजीनियरिंग स्टार्टअप के विभिन्न चरणों के बारे में बताया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. आर.के. उपाध्याय ने किया
कार्यक्रम में प्रत्येक बैच के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस आनलाइन आयोजन में लेह सुरंगों और हिमाचल प्रदेश बाढ़ में ढलानों की सुरक्षा में विफल रहने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में विभाग के प्रमुख डॉ. यू.के. माहेश्वरी ने विशेषज्ञ को धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में प्रोफेसर एम.के. गुप्ता, प्रोफेसर एच.के. गुप्ता और अन्य सभी संकाय सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के समन्वयक प्रोफेसर अनुपम वर्मा थे। प्रोफेसर प्रत्यूष, प्रोफेसर रामाशीष, प्रोफेसर पियोश पांडे, श्री आशुतोष, श्री अरुण श्रीवास्तव, प्रियंका, राखी, आकांक्षा, आलोक, आयोजक सदस्य थे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *