Breaking News

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने जाना पुस्तकालय प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान

लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को ऐतिहासिक अमीरुद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी का शैक्षिक भ्रमण कर पुस्तकालय प्रबंधन की बारीकियों को नजदीक से समझा।

यह भ्रमण राजकीय पॉलीटेक्निक में विभागाध्यक्ष निशा यादव, डॉ. नीरज कुमार व्याख्याता, पत्रकारिता एवं जनसंचार एवं अमीरुद्दौला पब्लिक लाइब्रेरी की पुस्तकालयाध्यक्ष सुप्रिया शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को पुस्तकालय के सुव्यवस्थित संचालन, पुस्तक वर्गीकरण, डिजिटलीकरण, संरक्षण तकनीकों एवं सूचना प्रबंधन की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान फैकल्टी सुप्रिया सिंह एवं डॉ. रश्मि वर्मा ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पुस्तकालय विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

छात्रों के लिए सबसे आकर्षक क्षण वह रहा जब उन्होंने पुस्तकालय में सुरक्षित हस्तलिखित प्राचीन पांडुलिपियों का अवलोकन किया। साथ ही, 1683 में प्रकाशित दुर्लभ पुस्तक Turkish History को देखकर वे रोमांचित हो उठे। 

इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी के बाल अनुभाग का भी अवलोकन किया, जहां बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक एवं रोचक संसाधनों की विशेष व्यवस्था की गई है।

यह शैक्षिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिससे उन्हें अपने विषय की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिला।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *