Breaking News

फसल प्रभावित होने पर किसान 72 घंटे के भीतर 14447 पर दें सूचना

कानपुर नगर। जनपद में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं तेज हवाओं के दृष्टिगत उप कृषि निदेशक आर.एस. वर्मा ने किसानों से अपील की है कि जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के भीतर सूचना दर्ज कराएं। समय से सूचना प्राप्त होने पर संबंधित एजेंसियों द्वारा क्षति का सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिससे आगे की कार्यवाही समयबद्ध रूप से की जा सके।

उन्होंने बताया कि जनपद कानपुर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी 2025-26 में 24,669 कृषकों ने अपनी अधिसूचित फसल का बीमा कराया है। वर्तमान में हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं तूफान के संबंध में किसानों द्वारा 08 अप्रैल 2026 तक टोल फ्री नंबर 14447 पर 1,184 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें से 167 शिकायतों का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है। शेष शिकायतों पर सर्वेक्षण की प्रक्रिया जारी है।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजना के अंतर्गत फसल क्षति की सूचना किसानों को घटना के 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य होता है। इसलिए जिन किसानों की फसल प्रभावित हुई है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सूचना दर्ज कराएं।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *