Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर भारत सिंह को यूजीसी ने बनाया मूल्यांकन कमेटी का चेयरमैन

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर भारत सिंह को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने स्वायत्तशासी कॉलेज के मूल्यांकन हेतु गठित 5 सदस्य कमेटी का चेयरमैन बनाया है। डॉक्टर भारत सिंह एवं उनके सहकर्मी समिति के सदस्य 28 एवं 29 अक्टूबर 2021 को कर्नाटक राज्य के बेलगांव स्थित कालेज का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप अकादमिक ख्याति, परीक्षा परिणामों की प्रगति, कॉलेज की विभिन्न गतिविधियां, संकाय के सदस्यों का शैक्षणिक रिकॉर्ड, अनुसंधान उपलब्धियां, पुस्तकालय, छात्रों हेतु खेलकूद की सुविधा, छात्रावास, इंफ्रास्ट्रक्चर, संस्थागत प्रबंधन की गुणवत्ता, वित्तीय स्थिति, प्रशासनिक संरचना, फैकल्टी के नवीनतम कार्यों का विवरण जैसे सभी क्रियाकलापों का मूल्यांकन एवं अकादमिक उपलब्धियों को देखकर कॉलेज की स्वायत्तता हेतु अपनी रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करेंगे।

डॉक्टर सिंह इसके पूर्व महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु राज्य के कॉलेजों का भी स्वायत्तशासी होने के लिए मूल्यांकन कार्य संपादित कर चुके हैं। ज्ञातव्य हो कि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर भारत सिंह पूर्व में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य तथा राज ऋषि भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर एवं वर्धमान महावीर ओपन विश्वविद्यालय कोटा (राजस्थान) में कुलपति जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। डॉक्टर सिंह के मनोनयन पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों वैज्ञानिकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *