Breaking News

महिला सशक्तिकरण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशालय में सोमवार को पांच दिवसीय (25-29 अक्टूबर 2021) महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता एवं कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उनमें जागरूकता लानी होगी। साथ ही स्वयं में निर्णय लेने, नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करनी होगी। उन्होंने महिलाओं का आवाहन किया कि वह साहसी दृढ़ निश्चय एवं आत्मविश्वास ही बने। क्योंकि नारी की सशक्त होने पर ही देश एवं समाज के उज्जवल भविष्य की कामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि निसंदेह सहजता से हर एक दिन भिन्न-भिन्न भूमिकाएं जीते हुए महिलाएं किसी भी समाज का स्तंभ है। हमारे आसपास महिलाएं सह्रदय बेटियां, संवेदनशील माताएं, सक्षम सहयोगी और अन्य कई भूमिकाओं को बड़ी ही कुशलता व सौम्यता से निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वास्थ्य सामाजिक एवं आर्थिक स्वावलंबी बने। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव में अपना कृषि आधारित उद्यम स्थापित करेंगी। जिससे आत्मनिर्भर बन स्वावलंबी बन सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। विश्वविद्यालय द्वारा महिलाओं के आत्मनिर्भर हेतु 1 वर्ष में लगभग 67 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर व सशक्त बने इसके लिए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा मुर्गी पालन, बीज उत्पादन, सिलाई एवं कढ़ाई मशीन सिखाना, मोमबत्ती बनाना, मिट्टी के बर्तन एवं दुग्ध उत्पादन जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कानपुर मंडल के सभी जनपदों की लगभग 34 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस. बी. पाल द्वारा किया गया तथा सभी अतिथियों का स्वागत प्रसार निदेशालय के समन्वयक डॉ. धनंजय सिंह ने किया। अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान डॉक्टर वेदरतन ने दिया। इस कार्यक्रम में राज्य कृषि प्रबंध संस्थान लखनऊ की उपनिदेशक डॉ. कनीज फातिमा, कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. ए.के. सचान, सह निदेशक प्रसार डॉक्टर पी.के. राठी, डॉक्टर सुभाष चंद्रा, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, एस. एल. वर्मा, डॉक्टर आशा यादव, डॉक्टर जितेंद्र यादव सहित कृषि विभाग एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *