लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। हाई स्कूल का पासिंग प्रतिशत 90.4 फीसदी और इंटरमीडिएट का पासिंग प्रतिशत 80.3 फीसदी है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा है. इसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 87.30% रहा है, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 93.76% रहा है. इस तरह लड़कियां आगे रही हैं. लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से 6.46% बेहतर रहा है।
इस साल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में कुल 25,76,082 छात्र शामिल हुए थे और उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं राज्य भर में 8,033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, उनमें छात्रों को प्रत्येक में अलग-अलग पास होना जरूरी है। अगर छात्र एक या दो विषयों में फेल होते हैं, तो यूपीएमएसपी उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा, जिससे वह परीक्षा में दोबारा बैठकर अपना एक पूरा साल बचा सकते हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं में जिला वाइज टॉप-10 छात्रों में ताज नगरी आगरा से कुल 17 छात्रों ने टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है, जबकि फिरोजाबाद से 16 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है. इसी तरह मैनपुरी से 14 छात्रों ने, एटा से 13 छात्रों ने, मथुरा से 15 छात्रों ने, अलीगढ़ से 16 छात्रों ने, हाथरस से 14 छात्रों ने, कासगंज से 13 छात्रों ने, बुलंदशहर से 16 छात्रों ने, गाजियाबाद के 14 छात्रों ने, गौतम बुद्ध नगर के 13 छात्रों ने और मेरठ के 12 छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। 12 वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% (488/500) अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष लड़कियों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जबकि 97.20% अंक पाकर नंदिनी गुप्ता (बरेली) और श्रेया वर्मा (बाराबंकी) ने दूसरा स्थान एवं 97.00% अंक पाकर सुरभि यादव (बरेली) और पूजा पाल (बाराबंकी) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। कशिश और अंशिका ने संयुक्त रूप से 97.83 परसेंटेज प्राप्त किया है।

