Breaking News

अहमदाबाद विमान हादसे में 11 लोगों की डीएनए जांच से पहचान

अहमदाबाद। लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 270 तक पहुंच गया है। अधिकांश शव जल चुके हैं ऐसे में मृतकों की शिनाख्त में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। अब तक 11 लोगों की डीएनए जांच से पहचान हो चुकी है। सरकारी डॉक्टरों ने शनिवार को मृतकों के डीएनए परिजनों से मिलान कराए जाने की जानकारी दी। 

12 जून को एयर इंडिया के विमान AI-171 दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब मेघाणी नगर इलाके में हुए इस हादसे में हॉस्टल पर विमान गिरने के बाद वहां मौजूद कई और भी लोग हताहत हुए। अधिकांश शव जल चुके हैं ऐसे में मृतकों की शिनाख्त में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 

सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि अब तक 11 मृतकों के डीएनए नमूने मिलाये जा चुके हैं। मृतकों में से एक का पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज दो और शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवारों को मानसिक आघात से निपटने के लिए काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही। 

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *