Breaking News

कानपुर विश्वविद्यालय की सार्थक पहल, परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में हुआ वैक्सीनेशन

कानपुर। देश में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है, ऐसे में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के परिसर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के द्वारा कोरोना से लड़ाई में सार्थक भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्वास्थ्य केन्द्र में 100 वैक्सीनेशन हुये। जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों, विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा आस-पास के क्षेत्रों के नागरिकों ने वैक्सीनेशन कराया।
वैक्सीनेशन के कार्य में स्वास्थ्य केंद्र की टीम, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के कर्मचारीगण एवं कल्याणपुर सी.एच.सी. की श्रीमती स्वाती अस्थाना एवं श्रीमती सरिता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा0 प्रवीन कटियार की देखरेख में संपन्न हुआ।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *