Breaking News

कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की आत्महत्या

लखनऊ। राजधानी में रविवार की रात कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह घरवालों को जानकारी हुई तो घर में चीख पुकार मच गई। जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की आशंका जताई जा रही है। पास में रखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के अशरफाबाद की है। यहां के रहने वाले कपड़ा कारोबारी शोभित (48), पत्नी (45) सुचिता और उनकी बेटी ख्याति (16) की मौत हुई है। उनके पास से मिले सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होकर जान देने की बात लिखी गई है। बताया गया कि शोभित राजाजीपुरम में कपड़े की दुकान चलाते थे। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *