Breaking News

कोविड-19 की चपेट में आईं डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही

मुंबई। बॉलीवुड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का असर दिखने लगा है। डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही कोविड-19 की चपेट में आ गयी हैं। नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी सेहत की जानकारी दी कि उनकी तबीयत गंभीर है। नोरा ने लिखा- दोस्तों, दुर्भाग्य से मैं अभी कोविड से जूझ रही हूं। इसने मुझ पर वाकई में असर किया है। कई दिनों से बिस्तर से नहीं उठ पा रही हूं और डॉक्टरों की निगरानी में हूं। कृपया सुरक्षित रहिए और मास्क पहने रहिए। यह तेजी से फैल रहा है और किसी को भी अलग ढंग से हो सकता है। दुर्भाग्य से मुझ पर बुरा असर हुआ है। यह किसी को भी हो सकता है। मैं ठीक होने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल यही मायने रखता है। सेहत से जरूरी कुछ भी नहीं। स्वस्थ रहिए। सुरक्षित रहिए।

नोरा फतेही के प्रवक्ता ने बयान जारी करते बताया कि नोरा फतेही की ओर से मैं बताना चाहता हूं कि नोरा को 28 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह अभी डॉक्टरों की निगरानी में क्वारंटीन हैं। नोरा फतेही कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन कर रही हैं और इसके साथ ही वह बीएमसी को भी को-ऑपरेट कर रही हैं।

बता दें, नोरा पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के लिए भी खबरों में रही थीं। उनका नाम सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग वाले मामले में सामने आया है। नोरा ने बॉलीवुड में अपना करियर एक डांसर के तौर पर शुरू किया था और अब तक कई फिल्मों में सुपर हिट गाने दे चुकी हैं। वहीं, अजय देवगन की फिल्म भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया में नोरा ने एक किरदार निभाया था।

About rionews24

Check Also

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *