Breaking News

चुनाव आयोग का फैसला, लोकसभा की 3 और विस की 8 सीटों पर होने वाले उपचुनाव टले

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने लोकसभा की तीन और विधानसभा की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव को टालने का फैसला लिया। बुधवार को मध्य प्रदेश के खंडवा सहित आठ राज्य और केंद्र शासित क्षेत्र के लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों को टालने के सम्बन्ध में लिए गए फैसले में  चुनाव आयोग ने कहा कि महामारी की स्थिति में सुधार होने तक चुनावी प्रक्रिया शुरू करना उचित नहीं होगा। अब इन सभी सीटों पर उपचुनाव कोरोना संक्रमण की स्थिति के सामान्य होने के बाद कराया जाएगा।

चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा की तीन सीटें दादरा नगर हवेली, खंडवा (मध्य प्रदेश) और मंडी (हिमाचल प्रदेश) रिक्त हैं। वहीं विधानसभा की आठ सीटें कालका और ऐलनाबाद (हरियाणा), वल्लभनगर (राजस्थान), सिंगड़ी (कर्नाटक), राजबाला और मावरिनक्नेंग (मेघालय), फतेहपुर (हिमाचल प्रदेश) और बडवेल (आंध्र प्रदेश) खाली हैं। आयोग ने अभी तक स्थगित उपचुनावों के लिए कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

About rionews24

Check Also

13 गोल, हैट्रिक और ट्रॉफी : कौन हैं आशीष तानी पूर्ति, जिन्होंने जापान में भारत का परचम लहराया?

काकामिगाहारा (जापान)। भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2025 जीत लिया, लेकिन इस खिताबी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *