Breaking News

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, आठ की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के डोडा में गुरुवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। डोडा जिले के ठाठरी में मेटाडोर के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक दर्जन से अधिक घायल होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, एक मिनी बस के डोडा के पास खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेना के जवानों के साथ मिलकर घायलों को खाई से निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक,  एक मिनी बस ठथरी से डोडा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने सुई ग्वारी में अपना नियंत्रण खो दिया और मिनी बस चिनाब नदी के किनारे एक गहरी खाई में गिर गई।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *