Breaking News

उमेश यादव ने अपने नाम किया खास रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किये 150 विकेट

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी शानदार गेंदबाजी से न सिर्फ ओवल टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया, बल्कि एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर दिया। उमेश यादव अब टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले टीम इंडिया के छठे तेज गेंदबाज बन गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में उन्होंने क्रेग ओवरटर्न का विकेट लेकर ये मुकाम हासिल किया। उमेश यादव यहीं नहीं रुके,  क्रेग ओवरटर्न को पवेलियन भेजने के बाद उन्होंने डेविड मलान को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 

उमेश यादव ने साल 2011 में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में डेब्यू किया था लेकिन उन्होंने अब तक उन्होंने महज 49 टेस्ट मैच ही खेले हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में टेस्ट मैच खेला था। दिलचस्प बात ये है कि उमेश यादव ने 49 में से 28 टेस्ट मैच भारत की सरजमीं पर खेले हैं क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें विदेशी दौरों के लिए जल्दी से टीम में सेलेक्ट नहीं करता। भारत में इस तेज गेंदबाज ने 96 विकेट लिए हैं।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *