Breaking News

गन्ना किसानों को बड़ी राहत, मूल्य बढ़ाएगी योगी सरकार

लखनऊ। यूपी सरकार ने गन्ना किसानों को लेकर बड़ी राहत दी है। गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने बताया, गन्ना  मूल्य में बढ़ोत्तरी की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है और किसान संगठनों से बातचीत के बाद इसका औपचारिक एलान जल्द कर दिया जायेगा। मंत्री राणा ने कहा कि योगी सरकार ने बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराया और इसके जरिये 35 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया गया। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि योगी सरकार ने चार वर्ष में अब तक 1,42,311 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को करने का काम किया है। इस वर्ष भी अब तक 84 प्रतिशत भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया गया है। पिछले 15 सालों में कभी भी तीन सितंबर तक 84 प्रतिशत भुगतान नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों को 2016-17 में 14,998 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। इसके बाद जैसे ही योगी सरकार आई, एक ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला और 2017-18 में 35,443 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को किया गया।

उन्होंने कहा कि गन्ने का रकबा आठ लाख हेक्टेयर बढ़ा। पहले 20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना की बोआई होती थी जबकि अब 28 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुआई की जा रही है। पिछले सत्र में 4289 लाख टन गन्ने की रिकॉर्ड पेराई हुई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पराली जलाने वाले मामलों को वापस लिया जाएगा। सरकार हर हाल में किसानों के पराली मुकदमे को वापस लेगी और इस दिशा पर काम भी शुरू हो चुका है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *