Breaking News

जून माह से शुरू होगी उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस भर्ती की ज्वॉइनिंग कांस्टेबल ट्रेनिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा में सभी चयनित अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण 22 अप्रैल से कराये जाने के बाद ज्वॉइनिंग कांस्टेबल ट्रेनिंग जून माह से शुरू होगी। इससे सम्बंधित विस्तृत कार्यक्रम डीजीपी मुख्यालय में आईजी स्थापना ने जारी कर दिया है। आईजी स्थापना द्वारा सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तानों को भेजे पत्र के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण और चरित्र सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद 17 जून से जिलों में चयनित अभ्यर्थियों का सामान्य प्रशिक्षण कराया जाएगा, जिसमें उन्हें पुलिस के कामकाज आदि के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के ठहरने आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है।

इसके बाद 21 जुलाई से सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जाएगा, जहां 9 माह तक उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशिक्षण केंद्रों की क्षमता को ढाई गुना बढ़ाया जा चुका है, जिससे वर्तमान में प्रदेश में 60,600 सिपाहियों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *