Breaking News

बसपा में सभी वर्गों का सम्मान, यूज एंड थ्रो की नीति नहीं : बसपा सुप्रीमो मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सपा नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सपा प्रवक्ता के बयान से ब्राह्मण समाज के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद विवाद थम नहीं रहा है और सपा नेतृत्व की खामोशी से मामला और गंभीर होता जा रहा है।

बसपा सुप्रीमो ने मांग की कि सपा मुखिया तत्काल इस मामले का संज्ञान लें और ब्राह्मण समाज से माफी मांगते हुए पश्चाताप करें। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की जातिवादी राजनीति का चरित्र अब भी नहीं बदला है और पार्टी का रवैया दलितों, अति पिछड़ों, मुस्लिमों के साथ-साथ ब्राह्मण समाज के प्रति भी विरोधी रहा है।

मायावती ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार के प्रति भी ब्राह्मण समाज में नाराजगी बढ़ रही है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा सर्व समाज को सम्मान दिया है और ब्राह्मण समाज को भी पार्टी तथा सरकार में उचित भागीदारी दी है।

उन्होंने कहा कि बीएसपी में ‘यूज एंड थ्रो’ की राजनीति नहीं होती, बल्कि सभी वर्गों के हित सुरक्षित रखे जाते हैं।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *