Breaking News

दो दिवसीय नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) का जरनल मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण (ToT) का हुआ आयोजन

कानपुर। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान (NSTI), कानपुर द्वारा जन शिक्षण संस्थान कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं उन्नाव के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) का जरनल मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण (ToT) का आयोजन एन.एस.टी.आई. कैम्पस, उद्योग नगर, कानपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण में तीन जन शिक्षण संस्थानों के 70 प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन सत्र में सुशील कुमार पाठक, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, कानपुर एवं इमरान खान, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, कानपुर देहात द्वारा मुख्य अतिथि NSTI, कानपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर एम. कुमारविल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

एम. कुमारविल ने प्रतिभागियों को बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय कौशल नीति के अनुरूप इस प्रशिक्षण का उददेश्य प्रशिक्षकों को एन.एस.क्यू.एफ. पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें बाजार के आवश्यकता अनुरूप तैयार करना है ।
कार्यक्रम में NSTI, Kanpur के पाठ्यक्रम समन्वयक विनोद शर्मा द्वारा NSQF पाठ्यक्रम में NOS से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी एवं आर.के.साहू, कोर्स कोआर्डिनेटर द्वारा Learner Behavior के बारे में जागरुक किया गया ।
इस कार्यक्रम में आशीष केसरवानी (कोर्स कोआर्डिनेटर) के साथ जन शिक्षण संस्थान के ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, निदेशक, जेएसएस उन्नाव, कमल किशोर श्रीवास्तव, सुनील शुक्ला, मनोज कुमार पाण्डेय, विश्व प्रताप सिंह, मो. दानिश आदि उपस्थित रहें ।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *