Breaking News

बस्ती में गोबर से बने दीपक जलाकर हुआ दीपोत्सव का आयोजन

बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ को भव्यता को प्रदान करने के लिए शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में गोबर के दीपो से दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जिसमें 5100 दीपों से सुसज्जित किया गया।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि दीपावली अन्धकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला त्योहार है। सांसद खेल महाकुम्भ  प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हो रहा है। इसकी शुरुआत बस्ती से हो रही है। लोगो के बीच अच्छा संदेश जाये इस लिए यह दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है। हम सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं। इसी का संदेश देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है।

कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, विधायक अजय सिंह, मंडल कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश प्रजापति दीपक जलाकर दीपोत्सव का सुभारम्भ किया साथ ही अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। इस दीप उत्सव में गोबर से बने दीये का प्रयोग किया गया। हलीमा हुसैन, श्रेया सिंह, आकांक्षा सिंह, श्रुति सिंह, मुस्कान श्रद्धा, साक्षी, शिखर, सृजन, प्रिंस विद्यालय के बच्चों द्वारा जमीन पर चित्र भी बनाए गए।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *