Breaking News

ग्रामीणों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार प्रदान करने हेतु आयोजित हुआ ‘नाबार्ड बिठूर मार्ट’

कानपुर नगर। नाबार्ड के सहयोग से रविवार को ग्रामीणों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार प्रदान करने हेतु बिठूर क्षेत्र में नाबार्ड बिठूर मेगा मार्ट का आयोजन किया गया। जिसमें मिट्टी के दीये, मास्क, बैग, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों व जैविक खाद से तैयार सब्जी लौकी व काला चावल, दाल आदि उत्पादों के ग्रामीणों द्वारा स्टाल लगाए गए।

बाजार में बिठूर के हिंगूपुर गांव की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया मिनी हवनकुंड आकर्षण का केंद्र रहा। इसकी विशेषता यह है कि मिनी हवन कुंड पर गाय के गोबर से बना एक दीपक रखा जाता है, उसमें हवन सामग्री रख नीचे रुई की बत्ती को जलाया जाता हैl स्वावलम्बन का कार्य कर रही सुनीता मौर्या ने बताया कि ताजे गोबर से दीपक का निर्माण किया जाता है जिसमें नीम की पत्तियों को मिलाया जाता, जिनके  हवन सामग्री के साथ जलने पर पूरे घर का वातावरण शुद्ध होता है।

इस मार्ट की आयोजक रीता सिंह ने बताया कि महिलाओं को मास्क, बैग, पर्स, मोमबत्ती आदि बनाने की ट्रेनिंग के साथ उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार प्रदान करने के प्रयास के तहत यह आयोजन किया गया है। जिससे ग्रामीणों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ा जा सके। लोगों को भी पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद मिल सकें और ग्रामीण महिलाओं को आमदनी प्राप्त हो सके।

बैकुंठपुर गांव से आईं मनीषा और संतोषी वर्मा ने बताया कि वो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। प्रशिक्षण के दौरान बैग, पर्स आदि बना रही हैं, साथ ही कढ़ाई भी कर लेती हैं। जिससे उनको कुछ आमदनी भी हो रही है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *