Breaking News

बिहार विधानसभा की सभी सीटों के परिणाम घोषित, एनडीए को बहुमत

बिहार। विधानसभा की सभी 243 सीटों के परिणाम बुधवार को तड़के घोषित हो गए. इस चुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) को बहुमत मिल चुका है।  सबसे अंत में एक सीट का परिणाम घोषित हुआ जिस पर जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) ने जीत हासिल की. एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। एनडीए ने 125 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। तेजस्वी यादव की आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बीजेपी 74 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में सत्ताधारी एनडीए में शामिल बीजेपी ने 74 सीटों पर, जेडीयू ने 43 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने चार सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

दूसरी तरफ विपक्षी महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 74 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर, भाकपा एवं माकपा ने दो-दो सीटों पर जीत हासिल की है. इस चुनाव में एआईएमआईएम ने 5 सीटें, लोजपा एवं बसपा ने एक-एक सीट जीती है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहा है। 

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *